समारोह में उपस्थित लोगों के साथ अपनी यादें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने महान धावक मिल्खा सिंह, क्रिकेट के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी, विश्व कप हॉकी के पूर्व कप्तान अजीत पाल सिंह के प्रति भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन प्रसिद्ध खिलाड़ियों को दिया गया अवॉर्ड नए खिलाड़ियों को खेल में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
यह अवॉर्ड 1978 में शुरू किया गया था, जिसमें 2 लाख रुपये नकद, एक ब्लेजर, एक स्करोल और महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी दी जाती है, जो घोड़े पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने स्वागती भाषण में कैप्टन के खेल के प्रति जुनून की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी और गतिशील सोच के सहारे ही राज्य सरकार व्यापक खेल नीति अमल में लाई है।
खेल मंत्री ने सभी सीनियर खिलाड़ियों और विदेशों में बसे पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य के नौजवानों के खेल कौशल को तराशने के लिए सरकार के यत्नों में सहयोग करें।
इस समारोह में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) टीएस शेरगिल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, एमएलए परगट सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) संजय कुमार और डायरेक्टर (खेल) राहुल गुप्ता और मशहूर हिंदी फिल्म अभिनेता रणजीत उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 101 खिलाड़ी, जिनमें 20 पूर्व खिलाड़ी जो पद्मश्री या अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हैं, के अलावा 81 खिलाड़ियों को वर्ष 2011 से 2018 के दौरान खेलों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया।
यह खिलाड़ी हैं- पद्मश्री अर्जुन अवार्डी बलबीर सिंह सीनियर, मिल्खा सिंह, गुरबचन सिंह रंधावा, अजीत पाल सिंह, बिशन सिंह बेदी, कमलजीत कौर संधू, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, हरमीक सिंह, हरदीप सिंह, जगजीत सिंह, गुरशन राय, जयपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह फिडा, परमजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुरजीत सिंह और महिंदर सिंह गिल।
आठ वर्षों बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 81 खिलाड़ी सम्मानित
2011 : राजपाल सिंह, राजिंदर सिंह रहेलू, हिना सिद्धू, मनदीप कौर, गगनदीप कौर, दिलावर सिंह, कुलजीत सिंह, जगदीप सिंह, कोमलप्रीत शुक्ला, रविपाल, रणजीत कौर, मनकिरण कौर, गुरचंद सिंह, हरदीप सिंह और मनजीत सिंह।
2012 : नवप्रीत कौर, सुनीता रानी, गुरिंदर सिंह, अमृत सिंह, शम्मीप्रीत कौर, किरणजीत कौर, राजवंत कौर, स्वर्णजीत सिंह, साहिल पठानिया, जश्नदीप सिंह, लखबीर कौर, नवजोत कौर, रणजीत सिंह और महाबीर सिंह।
2013: मनदीप कौर, अमनदीप कौर, सपना दत्ता, समित सिंह और तृप्तपाल सिंह।
2014 : दविंदर सिंह, गुरबाज सिंह, जसमीन, मनदीप सिंह और बलजीत सिंह।
2015 : अरपिंदर सिंह, तृषा देब, शाहबाज सिंह भंगू, धरमवीर सिंह, अमन कुमार, रूबी तोमर, शिव कुमार, विकास ठाकुर, दविंदर सिंह और अमनदीप शर्मा।
2016 : स्वर्ण सिंह विर्क, खुशबीर कौर, कंवलप्रीत सिंह, अमजोत सिंह, रेखा रानी, नीलम रानी, प्रभजोत कौर बाजवा, मनिंदर कौर, गुरविंदर सिंह, राजविंदर कौर, गुरिंदर सिंह, मलाइका गोयल, गुरप्रीत सिंह, जसवीर कौर और पारुल गुप्ता।
2017 : राजरानी, अमनदीप कौर (हैंडबाल), अमनदीप कौर (हाकी), वरिंदर कुमार, अजीतेष कौशल, दविंदर सिंह और संजीव कुमार।
2018 : मनप्रीत सिंह, नवजीत कौर ढिल्लो, रमनदीप कौर, गुरजीत कौर, रणदीप कौर, वीरपाल कौर, नवनीत कौर, साहिल चोपड़ा, हर्षदीप कौर और वीणा अरोड़ा।