चार पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक
पंजाब सरकार ने चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक देने की घोषणा की है, जबकि 15 अन्य को उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक मिलेगा। इस संबंध में राज्य के गृह मामले एवं न्याय विभाग के सचिव ने अधिसूचना जारी की है। चुने गए अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पदक से नवाजा जाएगा।
संदीप गोयल (एआईजी एजीटीएफ), बिक्रमजीत सिंह बरार (डीएसपी एजीटीएफ), इंस्पेक्टर पुशविंदर सिंह (जिला पटियाला), कांस्टेबल नवनीत सिंह (जिला होशियारपुर) को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं भुपिंदर सिंह (एसएसपी फिरोजपुर), आलम विजय सिंह (एआईजी जोनल सीआईडी पटियाला), विशालजीत सिंह (एसपी इन्वेस्टिगेशन तरनतारन), देविंदर कुमार (डीएसपी एसटीएफ लुधियाना रेंज), संजीवन गुरु (डीएसपी सीटी ओपीएस), बरिंदर सिंह (डीएसपी फ्लाइंग स्क्वॉयड विजिलेंस ब्यूरो), सुभाष चंद्र अरोड़ा (डीएसपी पीएपी ट्रेनिंग सेंटर जालंधर कैंट), इंस्पेक्टर शिव कुमार (इंचार्ज सीआईए स्टाफ मोहाली), सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह (इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर मोहाली), सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार (काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना), सब इंस्पेक्टर अक्षयदीप सिंह (इंटेलिजेंस मोहाली), एएसआई इकबाल सिंह (पीएपी इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पंजाब), एएसआई हरविंदर सिंह (काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा), एएसआई दिनेश कुमार (एसएसजी मोहाली), एएसआई सुरिंदर पाल सिंह (कार्यालय- एडीजीपी सीडीओ एंड एसओजी बहादुरगढ़) को मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।