फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए राज्य सरकार ने जारी किए 48.91 करोड़ रुपये, सीएम मान बोले- ये हमारी विरासत

Fri, 25 Aug 2023 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम ने ट्वीट किया कि मैंने गर्ल्स हॉस्टल के लिए 23 करोड़ रुपये और ब्वॉयज हॉस्टल के लिए 25.91 करोड़ रुपये जारी किए हैं... हम यूनिवर्सिटी में एक शानदार हॉस्टल बनाएंगे...। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए 48.91 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सीएम ने ट्वीट किया-हम पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में यूनिवर्सिटी में लड़कियों और लड़कों के लिए हॉस्टल बनाने की मंजूरी मिली थी और मैंने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया था... अब मैंने गर्ल्स हॉस्टल के लिए 23 करोड़ रुपये और ब्वॉयज  हॉस्टल के लिए 25.91 करोड़ रुपये जारी किए हैं... हम यूनिवर्सिटी में एक शानदार हॉस्टल बनाएंगे...। सीएम ने लिखा कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ हमारी विरासत है जिसकी रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें