फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: शहीद जवानों के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, दुख किया साझा, परिवार को सौंपे एक करोड़ के चेक

Wed, 26 Apr 2023 07:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/बटाला/मोगा (पंजाब)

सार

बुधवार दोपहर को शहीद सेवक सिंह के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद के परिजनों से दुख साझा किया। सीएम ने एलान किया कि शहीद के नाम पर गांव में अच्छा खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि शहीद के परिवार की राज्य सरकार हर तरह से सहायता करेगी।
विज्ञापन
बटाला में शहीद जवान के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले शहीद सैनिक सेवक सिंह और हरकृष्ण सिंह के घर सीएम भगवंत मान पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों के साथ दुख साझा किया। इस दौरान सीएम मान ने परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये के चेक भी सौंपे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एलान किया कि शहीद के नाम पर बठिंडा के गांव बाघा में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बाघा और अन्य गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री मान के समक्ष नशे का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस सुनवाई नहीं करती है। मुख्यमंत्री मान ने आश्वासन दिया कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और अगर कोई भी पुलिसकर्मी नशा तस्करों की सहायता करते मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

                                               बठिंडा में शहीद जवान के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान। 

बुधवार दोपहर को शहीद सेवक सिंह के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद के परिजनों से दुख साझा किया। सीएम ने एलान किया कि शहीद के नाम पर गांव में अच्छा खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि शहीद के परिवार की राज्य सरकार हर तरह से सहायता करेगी। परिवार की अन्य मांग को भी तुरंत पूरा किया जाएगा।

उधर, सीएम मान बटाला के गांव तलवंडी भरथ पहुंचे। यहां शहीद हरकृष्ण सिंह के परिवार से मुलाकात की और परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। सीएम मान ने कहा कि समूचा देश सिपाही हरकृष्ण सिंह का कर्जदार है। उन्होंने देश की सुरक्षा में अपने जीवन का बलिदान दिया है। भगवंत मान ने एलान किया कि गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। वहीं गांव की धर्मशाला को नया रूप देने और स्टेडियम के निर्माण के लिए 73.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन

शहीद कुलवंत के घर भी पहुंचे सीएम मान
मोगा के गांव चड़िक के शहीद कुलवंत सिंह के परिवार से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख साझा किया। इस मौके पर मोगा के चारों विधायकों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि लांसनायक कुलवंत अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी के शहीद हैं क्योंकि इससे पहले उनके पिता हवलदार बलदेव सिंह भी देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। सीएम मान ने धर्मशाला, गेट, सरकारी स्कूल और गांव की सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। गांव के स्कूल परिसर में दोनों शहीदों की प्रतिमा स्थापित की होंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें