फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: हैदराबाद पहुंचे सीएम भगवंत मान, तेलंगाना मॉडल से पंजाब में बचाएंगे भूजल

Thu, 16 Feb 2023 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हैदराबाद

सार

भगवंत मान को विभिन्न बांधों के दौरे के दौरान तेजी से घट रहे भूजल को बचाने की नई तकनीकों के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने भूजल स्तर को बढ़ाने के इस नए ढंग की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल के दुरुपयोग के कारण पंजाब भर में भूजल का स्तर तेजी से गिर रहा है।
विज्ञापन
डैम का अवलोकन करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार राज्य में गिरते भूजल स्तर को रिचार्ज करने की रफ्तार बढ़ाने के लिए तेलंगाना मॉडल अपनाने की संभावनाएं तलाशेगी। गुरुवार को तेलंगाना की दो दिवसीय यात्रा पर गए मुख्यमंत्री मान और सिंचाई अधिकारी तेलंगाना मॉडल का अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी मॉडल है, जिसका उद्देश्य भूजल स्तर को ऊपर उठाने के लिए पानी के रिचार्ज की रफ्तार तेज करना है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने राज्य भर में भूजल संरक्षण के लिए गांवों में छोटे-छोटे डैम बनाए हैं। इसके परिणामस्वरूप गांवों में भूजल स्तर दो मीटर तक ऊपर आ गया है। उन्होंने कहा कि भावी पीढियों के लिए पंजाब में भूजल संरक्षण का यह मॉडल अपनाना समय की जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल के विश्लेषण का एकमात्र मकसद आने वाली भूजल के गिरते स्तर को बचाना है।

भगवंत मान को विभिन्न बांधों के दौरे के दौरान तेज़ी से घट रहे भूजल को बचाने की नई तकनीकों के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने भूजल स्तर को बढ़ाने के इस नए ढंग की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल के दुरुपयोग के कारण पंजाब भर में भूजल का स्तर तेजी से गिर रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि हमारे 150 ब्लॉकों में से 78 प्रतिशत से अधिक भूजल नीचे जाने के कारण ‘डार्क ज़ोन’ में हैं। मान ने उम्मीद जताई कि इस क्रांतिकारी विधि से पंजाब जल्द ही अपने भूजल को रिचार्ज करने के योग्य हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें