फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: PSPCL की 20 हजार 200 करोड़ की सब्सिडी अदा, सीएम मान बोले-पिछली सरकारों का बकाया भी दिया

Fri, 07 Apr 2023 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस में सीएम भगवंत मान ने बताया कि पीएसपीसीएल को 20200 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आम आदमी क्लीनिक से सरकार को रोगों का डाटा मिल रहा है। हम नौजवानों के लिए स्कीमें ला रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पीएसपीसीएल के सीएमडी बलदेव सिंह सरां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) का 20 हजार 200 करोड़ रुपये का पूरा बकाया चुका दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में दी। इस मौके पर पीएसपीसीएल के सीएमडी बलदेव सिंह सरां भी मौजूद थे। 2022-23 के लिए सरकार की तरफ पीएसपीसीएल का सब्सिडी का 20,200 करोड़ रुपये बकाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' Youtube पर रिलीज, एक घंटे में मिले 2M व्यूज

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएसपीसीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने पूरी सब्सिडी का भुगतान किया है। भगवंत मान सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष के 20200 करोड़ रुपये की सब्सिडी के अलावा पिछली सरकारों के दौरान 9020 करोड़ रुपये की बकाया राशि में से 1804 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया है और बकाया 7216 करोड़ रुपये का भुगतान हर साल 1804 करोड़ रुपये की 4 साल की किश्तों में किया जाएगा। इसकी पुष्टि पीएसपीसीएल के सीएमडी इंजी. बलदेव सिंह सरां ने भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही 300 यूनिट प्रति माह बिजली की स्कीम भी लागू रहेगी और उसके लिए बनती सब्सिडी का इस साल का पैसा भी चुका दिया गया है। वहीं सीएम नशे पर एसआईटी की तीन रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवालों को टाल गए। मान ने कहा कि जब भी रिपोर्ट सार्वजनिक होगी, मीडिया को मिल जाएगी।  
विज्ञापन


मान ने बताया कि पंजाब ने पिछले वर्षों की तुलना में पंजाब के जीएसटी संग्रह में 16.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 22-23 के लिए हमारा जीएसटी संग्रह 18,126 करोड़ रुपये है। पहले जीएसटी के मामले में पंजाब पिछड़े राज्यों की सूची में था... अब हमने पंजाब को राज्यों की अग्रिम पंक्ति में ला दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें