फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई दौरे पर पंजाब सीएम: निवेश के लिए कारोबारियों से मुलाकात, मोहाली में IT हब, जालंधर में सिएट टायर प्लांट

Wed, 21 Aug 2024 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मान बुधवार को निवेश के लिए प्रमुख कंपनियों के प्रबंधकों से मिले। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य उद्योग और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।  
विज्ञापन
सन फार्मा के सीईओ से मिलते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बड़े औद्योगिक घराने जल्द ही 7200 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए नए उद्योगों के साथ पुराने का भी विस्तार करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को मुंबई दौरे के दौरान कंपनी मालिकों निवेश का प्लान जाना और उन्हें प्राथमिक मंजूरी भी दी। इस बड़े निवेश से पंजाब में प्रत्यक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


अगले चार से छह महीने में पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र को न केवल मजबूती मिलती दिखेगी, बल्कि सीएम ने इन नए उद्योगों के निवेश के साथ ही युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की भी तैयारी कर ली है। 

सीएम मान ने जेएसडब्ल्यू, सिफी टेक, आरपीजी ग्रुप, सन फार्मा कंपनी के अलावा अन्य कई उद्योगपतियों से अलग-अलग मीटिंग की। पंजाब में सिएट टायर्स ने उत्तर भारत का अपना पहला प्लांट लगाने की सीएम मान के समक्ष पेशकश की, जिस पर मुख्यमंत्री ने आरपीजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन आनंद गोइनका के साथ बातचीत कर उनका पूरा प्लान समझा। जालंधर में लेदर उद्योग का अच्छा कारोबार है, ऐसे में सिएट टायर ने यहां अपना प्लांट स्थापित करने का प्लान पेश किया है, जिस पर सीएम ने अपनी रजामंदी दे दी है।
विज्ञापन


मोहाली के आईटी सेक्टर को बूस्ट
सिफी टेक्नोलॉजी के चेयरमैन दिलीप कौल ने सीएम के समक्ष मोहाली में आईटी क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये के निवेश का प्लान पेश किया। सिफी टेक्नोलॉजी मोहाली में एआई आधारित डेटा सेंटर बनाएगी और आईटी के अन्य क्षेत्रों का विस्तार करेगी, जोकि मोहाली के आईटी सेक्टर को बूस्ट देगा। 

जेएसडब्ल्यू ग्रुप को नई यूनिट की मंजूरी
इन दो अहम प्रोजेक्ट के अलावा सीएम ने जेएसडब्ल्यू ग्रुप राजपुरा में पहले से चल रहे अपने स्टील प्लांट प्रोजेक्ट के अलावा 28 एकड़ में नई यूनिट स्थापित करने को मंजूरी दी है। जिंदल स्टील इस नई यूनिट को स्थापित करने के लिए 1600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सीएम ने कुछ और इन्वेस्टरों से भी चर्चा की, जोकि पंजाब में करीब 2500 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं, इसको लेकर सीएम इन उद्योगपतियों से जल्द ही फिर मुलाकात कर उनके इन्वेस्टमेंट प्लान का रिव्यू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें