शहीद परविंदर के घर पहुंचे सीएम
सीएम भगवंत मान सोमवार को सुनाम के गांव छाजली के शहीद परविंदर सिंह के घर पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी थे। इस दौरान सीएम ने गांव में शहीद परविंदर की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। साथ ही अग्निवीर जवानों को लेकर केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए।
सीएम ने कहा कि शहीदों के परिवारों को संभालने की जिम्मेदारी को वे निष्ठा से निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने नौकरी नहीं दी तो पंजाब सरकार शहीद परविंदर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी। सीएम ने शहीद के परिवार को एक करोड़ का चेक भी सौंपा।