फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान का हमला: पंजाब के किसानों ने केंद्र सरकार का घमंड तोड़ा, अब पराली के मुद्दे पर बदनाम कर रही

Wed, 02 Nov 2022 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान ने कहा कि भारत के प्रदूषित 32 शहरों में पंजाब के सिर्फ तीन शहर हैं। मगर भाजपा और केंद्र सरकार ने पर्यावरण प्रदूषण की खातिर पंजाब के मेहनती किसानों को बदनाम करने की मुहिम शुरू की है। यह हास्यास्पद है कि अनाज उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले पंजाब के किसानों को पराली जलाने का दोषी ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराली को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच चल रही सियासत के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मसले हल नहीं होंगे। एसी कमरे में बैठ के पंजाब के किसानों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के मन में पंजाब के किसानों को लेकर बहुत ज्यादा नफरत है। दरअसल, किसानों ने आंदोलन कर केंद्र सरकार का घमंड तोड़ा है, इसलिए केंद्र सरकार चाहती ही नहीं कि पंजाब के किसान ऊपर उठें। हम इस बात का सख्त विरोध करते हैं। 

विज्ञापन


एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रदूषित 32 शहरों में पंजाब के सिर्फ तीन शहर हैं। इसके बावजूद भाजपा और केंद्र सरकार ने पर्यावरण प्रदूषण के लिए राज्य के मेहनती किसानों को बदनाम करने की मुहिम शुरू की हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि अनाज उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले पंजाब के किसानों को पराली जलाने के लिए दोषी ठहराया जा रहा है।

वहीं भाजपा ने हवा की गुणवत्ता सूचकांक में घटिया कारगुजारी दिखाने वाले अन्य राज्यों पर आंखें मूंद ली हैं। हवा की गुणवत्ता के मामले में खराब कारगुजारी वाले अन्य शहरों जिनमें फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम, सोनीपत, ग्वालियर, इंदौर शामिल हैं। इनके बारे में भाजपा की चुप्पी सवाल खड़े करती है क्योंकि यह शहर भाजपा के शासन वाले राज्यों से संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें