फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी स्मारक पहुंचे सीएम चन्नी: लखीमपुर घटना पर बोले- डंडा राज के बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करे भाजपा

Tue, 05 Oct 2021 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुवाना के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित गांधी स्मारक भवन में गांधी जी के प्रतिमा के नीचे मौन बैठे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गांधी स्मारक भवन सेक्टर 16 में पंजाब के सीएम चन्नी गांधी की प्रतिमा के आगे बैठे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर कांड की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को भाजपा को चुनौती दी कि लोगों की आवाज दबाने के लिए डंडा राज लागू करने के बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें। चंडीगढ़ स्थित गांधी स्मारक भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट साथियों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए संकल्प लिया कि वह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों के आगे झुकने वाले नहीं, क्योंकि भाजपा दहशत का राज कायम कर लोगों को डराना चाहती है।

विज्ञापन


लखीमपुर कांड की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना पहले बनाई गई थी और जानबूझकर भोले-भाले किसानों को कुचल दिया गया, जो कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण रोष प्रकट कर रहे थे। चन्नी ने कहा ऐसी कार्रवाई से किसानों के मनोबल को गिराने के लिए भाजपा के नापाक इरादे सफल नहीं होंगे, जो किसानों को संघर्ष को शांति के रास्ते से भटकाना चाहती है।


कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने की आलोचना की, जो दुख की इस घड़ी में लखीमपुर के पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी, जिससे आखिर केंद्र में ही नहीं बल्कि बाकी राज्यों में भी भाजपा के शासन का अंत होगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्र को सचेत किया कि लखीमपुर जैसी घटनाओं से नौजवानों को क्रांतिकारी रास्ता अपनाने के लिए मजबूर न किया जाए, जो इंसाफ लेने के लिए आखिर हमारे महान शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और ऊधम सिंह से प्रेरणा लेंगे। चन्नी ने केंद्र से अपील की है कि इन कृषि कानूनों को तुरंत रद्द करें ताकि माहौल खराब न हो।

इस मौके पर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरने में भी शामिल हुए और ‘भारत माता की जय’ और ‘वदे मातरम’ के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, परगट सिंह, संगत सिंह गिलजियां, गुरकीरत सिंह कोटली के अलावा कई विधायकों, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें