मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में ब्यास पंजाब के कई शहरों की प्यास बुझाएगा। पंजाब सरकार ने भूजल स्तर को बचाने के लिए अब ब्यास का पानी अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में पीने के लिए सप्लाई करने की योजना तैयार कर ली है, बस काम शुरू होना है।
कैप्टन मुख्यमंत्री बनने के बाद अमृतसर में बुलाई गई पहली प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने इसके लिए तीन हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विदेशी हाईटेक तकनीक से पानी को पीने योग्य बनाकर प्रयोग किया जाएगा जिससे प्रदूषित पानी से मुक्ति मिलेगी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सौ करोड़ पंजाब सरकार और सौ करोड़ केंद्र सरकार मिलकर खर्च कर रही है। कुल 556.90 करोड़ रुपये अमृतसर पर अलग-अलग चीजों पर खर्च होंगे। पंजाब सरकार जल्द ही हर विभाग खासकर राजस्व विभाग को पूर्ण रूप से ऑनलाइन करने जा रहा है ताकि हर जानकारी मोबाइल पर मिल सके।
हरसिमरत कौर राजनीति न करें, आंकड़े देखें
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि निकाय विभाग के आने वाले चुनाव में 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। तीन रेलवे ब्रिज, दो सड़क पुल और कई सड़कें बनाई जानी हैं। श्री दुर्ग्याणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये सरकार खर्च करने जा रही है। इस मौके पर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, सांसद गुरजीत सिंह औजला और विधायकों में डॉ. राजकुमार, ओम प्रकाश सोनी, सुनील दत्ती, तरसेम सिंह डीसी, सुखविंदर सिंह डैनी, हरमिंदर सिंह गिल, पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान ममता दत्ता, जिला कांग्रेस प्रधान जुगल किशोर शर्मा, विकास दत्त मौजूद थे।
हरसिमरत कौर राजनीति न करें, आंकड़े देखें
कैप्टन ने कहा कि पिछले सरकार के कार्यकाल में नौ हजार किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। मुझे दुख है कि अब तक कांग्रेस शासन में 90
किसानों ने आत्महत्या की हैं। उन्होंने कहा कि सांसद हरसिमरत कौर बादल किसानों पर राजनीति न करे, पहले आंकड़े चेक करें। राज्य के सभी किसानों का दो लाख रुपये कर्ज माफ किया गया है, हालांकि जिन किसानों ने खुदकुशी की है उनका सारा कर्ज सरकार माफ कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने मीडिया के इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि कहीं राज्य में कर्ज माफी को लेकर ही किसान खुदकुशी तो नहीं कर रहे हैं।