फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जबरन घुसने पर पंचायत ने सुनाई सजा, देखिए युवक का हो गया हाल बुरा

Tue, 15 Aug 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
घर में जबरन घुसने पर पंचायत ने सुनाई सजा
विज्ञापन
घर में जबरन घुसने वाले युवक को पंचायत ने वो सजा सुनाई कि पूरे गांव तमाशबीन बना रहा और तालियां बजती रहीं। वहीं युवक का हाल बुरा हो गया। घटना हरियाणा के भिवानी की है। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गांव गोलागढ़ में पंचायत ने एक ग्रामीण के घर में जबरन घुसने के आरोप में एक युवक का मुंह काला करके गांव में घुमाने की सजा दी।
विज्ञापन


भरी पंचायत में युवक ने खुद ही अपना मुंह काला किया। इसके बाद युवक के गले में जूतों की माला डालकर ढोल की थाप पर गलियों में एक घंटे तक घुमाया गया। पंचायत ने यह भी फरमान जारी किया है कि गांव का कोई भी बाशिंदा युवक के परिवार के यहां आना-जाना नहीं करेगा। गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में रविवार को हुई पंचायत में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को भनक तक नहीं लगी

घर में जबरन घुसने पर पंचायत ने सुनाई सजा
सजा पूरी होने के बाद गोलागढ़ के ग्रामीणों की ओर से ग्राम सरपंच के हस्ताक्षरित नोट के माध्यम से मीडिया को पंचायत के निर्णय के बारे में जानकारी दी गई। मीडिया को जारी नोट में बताया गया है कि आरोपी युवक (23) तीन-चार दिन पहले गांव में एक व्यक्ति के घर में जबरन घुस गया था।

युवक को सजा देने के लिए पंचायत ने निर्णय लिया कि आरोपी युवक का मुंह काला करके गांव में घुमाया जाए। नोट में दावा किया गया कि जब युवक को घुमाया गया तो गलियों में भीड़ के साथ-साथ पूरी ग्राम पंचायत के सदस्य मौजूद रहे।

बताया गया कि करीब एक घंटे तक गांव में आरोपी युवक को घुमाया गया। चौंकाने वाली बात यह है की इतना कुछ होने के बाद पुलिस या खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें