फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप टेस्ट पर गर्माई पंजाब की सियासत, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं

Fri, 06 Jul 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पुलिस समेत सभी मुलाजिमों के लिए भर्तीं और प्रमोशन के समय डोप टेस्ट जरूरी करने के एलान के बाद वीरवार को सूबे की सियासत गर्मा गई है। मुलाजिमों के बाद अब विधायकों और सांसदों का डोप टेस्ट करवाने का मुद्दा छाया रहा। सभी पार्टियों के नेता आरोप-प्रत्यारोप में उलझे रहे। इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने सबसे पहले मोहाली सिविल अस्पताल पहुंच कर डोप टेस्ट करवाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को डोप टेस्ट करवाने की चुनौती दे दी। कैप्टन ने भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वे अपना डोप टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं। लेकिन बाकी चुने हुए नुमाइंदों पर यह फैसला न थोपकर उनकी अंतरात्मा पर छोड़ते हैं। कैप्टन ने कहा कि उन्हें डोप टेस्ट करवाने में कोई समस्या नहीं है।

किसी को भी यह टेस्ट करवाने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उनकी कैबिनेट के साथियों समेत कई लोग पहले ही इसके लिए आगे आए हैं। गौरतलब है कि दिसंबर 2013 में भी सियासतदानों के डोप टेस्ट पर राजनीति गर्माई थी। तत्कालीन डिप्टी सीएम सुखबीर बादल द्वारा पुलिसकर्मियों की भर्ती में पहली बार डोप टेस्ट अनिवार्य किया गया था। तब भी राजनेताओं के डोप टेस्ट का मुद्दा उठा था।
विज्ञापन


आप विधायक ने दी थी कैप्टन को चुनौती
आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने वीरवार को कहा था कि ड्रग माफिया को सियासतदान ही शह देते हैं, इसलिए उन्हें डोप टेस्ट करवाना चाहिए। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी यह करवाने की चुनौती दे दी थी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवंत मान को भी डोप टेस्ट करवा कर आरोपों पर स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए।

विधायकों और सांसदों के लिए भी हो जरूरी 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि, सरकारी मुलाजिमों का डोप टेस्ट करवाने का फैसला सराहनीय है। लेकिन राज्य के विधायकों और सांसदों के लिए भी डोप टेस्ट जरूरी होना चाहिए। यह एक मिसाल कायम करेगा। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें