फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: रियल टाइम मॉनीटरिंग से हर पोलिंग स्टेशन पर रखी जाएगी नजर, पोल एक्टिविटी मैनेजमेंट सिस्टम शुरू

Fri, 12 Apr 2024 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएएमएस को और भी कारगर बनाया गया है, जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता को यकीनी बनाते हुए मतदान से संबंधित अलग-अलग गतिविधियों के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया रियल-टाइम अपडेट्स के लिए एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफऍर्म के लिए मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
पीएएमएस की शुरुआत करते मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नई सेवा की शुरुआत की। इस नई सेवा के तहत पोल एक्टिविटी मैनेजमेंट सिस्टम (पीएएमएस) की शुरुआत की गई। यह एक प्रकार का रियल टाइम मॉनीटरिंग सिस्टम है, जो प्रदेश के सभी पोलिंग स्टेशन पर नजर रखेगा। 
विज्ञापन


2022 के विधानसभा मतदान के दौरान पीएएमएस ने अलग-अलग चुनाव प्रोग्रामों जैसे कि पोल पार्टियों की गतिविधियां, मॉक पोल, वोटिंग प्रक्रिया शुरू और बंद होने, शाम 6 बजे पंक्ति में खड़े वोटरों की संख्या, जमा करवाई गई सामग्री आदि की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह प्रणाली एक समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन के प्रयोग के जरिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ओर से सभी पोलिंग स्टेशनों में अलग-अलग गतिविधियों की रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए और ज्यादा मददगार सिद्ध हुई। 

सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएएमएस को और भी कारगर बनाया गया है, जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता को यकीनी बनाते हुए मतदान से संबंधित अलग-अलग गतिविधियों के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया रियल-टाइम अपडेट्स के लिए एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफऍर्म के लिए मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की गई हैं। इसके अलावा एप्लीकेशन और सर्वर के दरमियान प्रभावी तालमेल को यकीनी बनाने के लिए एक टोकन-आधारित एकसेस एलगोरिदम भी लागू किया गया है। जीपीएस कोऑर्डिनेट्स का प्रयोग करते यह एप्लिकेशन डिसपैच प्रक्रिया के दौरान पार्टियों की हलचल पर बारीकी से नजर रखती है और हर कदम पर पारदर्शिता और जवाबदेही को यकानी बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें