अनमोल गगन मान को पर्यटन व सांस्कृतिक मामले, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, श्रम विभाग के साथ ही हॉस्पिटलिटी विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी है। उनसे ग्रीवांसेज रिमूवल विभाग वापस लेकर अमन अरोड़ा को दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के पिछले फेरबदल के दौरान जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग वापस लेकर रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी व बागवानी विभाग सौंपे थे।
दो माह के भीतर कैबिनेट में दूसरी बार फेरबदल
मंत्रियों के विभागों में सवा दो माह में दूसरी बार फेरबदल किया गया है। इसेस पहले 7 जनवरी को फौजा सिंह सरारी को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पद छोड़ना पड़ा था। इसी दिन पटियाला ग्रामीण के विधायक डॉ. बलवीर सिंह को मंत्री बनाया गया था। इसी फेरबदल के दौरान मुख्यमंत्री ने जेल विभाग भी अपने अधीन ले लिया था। कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया गया था।
सीएम भगवंत मान के विभाग
- सामान्य प्रशासन
- गृह विभाग
- विजिलेंस
- सहकारिता
- इंडस्ट्री व कॉमर्स
- जेल, विधिक मामले
- सिविल एविएशन
- हाउसिंग और शहरी विकास
अमन अरोड़ा
- न्यू एनर्जी रिसोर्सिज
- प्रिंटिंग व स्टेशनरी
- ग्रीवेंस रिफार्मस
- रोजगार सृजन
गुरमीत सिंह मीत हेयर
- जल संसाधन
- खनन
- साइंस व टेक्नोलोजी पर्यावरण
- खेल व युवा मामले
लालजीत भुल्लर
- परिवहन
- पशुपालन
- खाद्य प्रसंस्करण
चेतन सिंह जौड़ामाजरा
- डिफेंस सर्विस वेलफेयर
- फ्रीडम फाइटर
- बागबानी
- सूचना व जनसंपर्क
अनमोल गगन मान
- पर्यटन और संस्कृति
- इन्वेस्टमेंट प्रमोशन
- लेबर और अतिथि-सत्कार विभाग