फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: विश्व के टॉप 100 प्रदूषित शहरों की सूची में हरियाणा को झटका, 18 जिलों के नाम शामिल

Wed, 15 Mar 2023 10:13 AM IST
नवीन दलाल भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला डिजिटल (हरियाणा)

सार

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची भारत के लिए झटका है। सबसे प्रदूषित टॉप 100 शहरों में 65 शहर भारत के हैं। इनमें हरियाणा के 18 शहर हैं। ये सभी शहर अलग-अलग जिलों के हैं। यानी 2022 में 22 जिलों में से 18 में वायु प्रदूषण बेहद अधिक रहा है।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व सहित पूरे देश में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। स्विट्जरलैंड की फर्म आईक्यू एयर ने  मंगलवार को वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट जारी की। दुनिया के 131 देशों के डाटा के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के 100 प्रदूषित शहरों में 18 शहर हरियाणा के हैं। इनमें रेवाड़ी जिले का धारूहेड़ा कस्बा विश्व में 12वें स्थान पर प्रदूषित सूची में है।

विज्ञापन


जींद 22वें, रोहतक 25वें और नारनौल 82वें स्थान पर
वहीं  बहादुरगढ़ 18वें स्थान पर है। भारतीय शहरों में औसतन पर्टिकुलेट मैटर 2.5, 53.3 माइक्रोग्राम पाया गया है जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 10 गुना ज्यादा है।वहीं 'देसा मैं देस हरियाणा, जहां दूध दही का खाणा' की टैगलाइन से पहचाने जाने वाले प्रदेश के शहरों की हवा भी बेहद खराब होती जा रही है।
 

विज्ञापन

विश्व के 100 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के शहर

नंबर  शहर   प्रदूषण
12    धारूहेड़ा            88.6
18    बहादुरगढ़   82.2
19    फरीदाबाद    79.7
22    जींद                77.9
24    चरखी दादरी  77.4
25    रोहतक         74.7
28    कुरुक्षेत्र       73.8
29    भिवानी            73.5
32    हिसार       72.3
34    यमुनानगर    72
38    गुरुग्राम         70
41    कैथल        68.7
46    अंबाला            67.1
50    फतेहाबाद    65.7
58    घरौंडा            61.3
63    पंचकूला           59.3
82    नारनौल            53.2
89    सिरसा       51.3
नोट- प्रदूषण पर्टिकुलेट मैटर 2.5 के अनुसार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें