मंत्रिमंडल ने पहले से सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों की प्रत्यक्ष भर्ती के द्वारा नियुक्ति में आयु सीमा 45 साल तक करने की छूट छूट देने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, शैक्षिक योग्यता में किसी किस्म की ढील नहीं मिलेगी। यह छूट इस कारण दी गई है क्योंकि कोविड -19 महामारी के दौरान उन्होंने शानदार सेवाएं निभाई हैं।
जूनियर रेजिडेंट एक साल के लिए होंगे सीनियर
एक अन्य अहम फैसले में कैबिनेट ने जूनियर रेजिडेंट को सीनियर रेजिडेंट (एडहॉक) के तौर पर एक साल के लिए उनकी तरफ से दिए बांड के अनुसार रखे जाने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए तीन साल की पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है। कुल 232 जूनियर रेजिडेंट (पीसीएमएस वर्ग के जूनियर रेजिडेंट के अलावा) को उनकी तरफ से दिए बांड के अनुसार रखा जाएगा क्योंकि सीनियर रेजिडेंट के 267 पद विज्ञापन देने के बावजूद रिक्त पड़े हैं।