फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कैबिनेटः डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी, विशेष प्रस्ताव परित

Tue, 04 Dec 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट मीटिंग
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले ही डेरा बाबा नानक और इसके आसपास के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए डेरा बाबा नानक विकास अथारिटी स्थापित करने का विशेष प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके साथ ही करतारपुर गलियारे को खोलने का एक विशेष प्रस्ताव के माध्यम से स्वागत किया गया और इसे ऐतिहासिक कदम बताया गया। 

विज्ञापन


कैबिनेट ने छह अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी। इसमें पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 से 15 दिसंबर तक बुलाए जाने का फैसला भी शामिल है। कैबिनेट ने राज्य में ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में खाली पड़े डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ के 185 पद भरने की भी मंजूरी दे दी है। ग्रामीण ऋण प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के लिए 20 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के पंजाब राज्य सहकारी बैंक में विलय करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे गई। कैबिनेट ने डिफाल्टर उद्योगपतियों को उनके कर्ज के वन टाइम सेटलमेंट का अवसर प्रदान करते हुए ओटीएस पालिसी-2018 को भी मंजूर कर लिया। 

बैठक के दौरान कैबिनेट ने कहा कि करतारपुर गलियारे के लिए नींव पत्थर रखने के साथ पंजाबियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। इसके साथ वास्तविक कब्जे वाली रेखा के नजदीक ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारा साहब में श्रद्धालुओं की तरफ से नतमस्तक होने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने नोट किया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के लगातार प्रयासों के कारण ही गलियारा खोलने के महत्वपूर्ण फैसले का सार्थक परिणाम आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रस्ताव हुए पारित 

- हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय सिविल टर्मिनल
- ईएसआई अस्पतालों में 185 खाली पद तुरंत भरने का फैसला
- पंजाब जल स्रोत (मैनेजमेंट व रेगुलेशन) बिल-2018 के प्रारूप को मंजूरी
- 20 जिला सहकारी बैंकों के पीएससीबी में विलय को हरी झंडी
- डिफाल्टरों को अंतिम मौका, ओटीएस पालिसी-2018 को मंजूरी

पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 से 15 तक
पंजाब मंत्रिमंडल ने आगामी 13 से 15 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने का फैसला किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट के इस फैसले से भारतीय संविधान की धारा 174 की उप धारा (1) के मुताबिक पंजाब के राज्यपाल को 15वीं विधानसभा का छठा सत्र बुलाने के लिए अधिकृत किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह सत्र 13 दिसंबर के बाद दोपहर को शुरू होगा। इस दौरान दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी जाएंगी। 14 दिसंबर को सुबह और शाम के सत्र के दौरान वैधानिक कामकाज होगा। प्रवक्ता ने बताया कि 15 दिसंबर को प्रस्तावित वैधानिक कामकाज के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें