‘हिंदोस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा।’ यह डायलॉग बोलकर गुरदासपुर के सांसद व अभिनेता सनी देओल ने गुरुवार देर शाम मुकेरियां में भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन के लिए वोट मागे।
वह महाजन के चुनाव प्रचार के लिए निकाले गए रोड शो में भाग लेने यहां पहुंचे थे। रोड शो मनकोटिया फार्मा से शुरू हो कर तलवाड़ा रोड, माता रानी, राष्ट्रीय मार्ग, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड, भंगाला चुंगी के अलावा विभिन्न स्थानों से होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
सनी देओल ने कहा कि देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। पंजाब में हो रहे चार विधान सभा सीटों के उप चुनाव में भाजपा-अकाली दल गठबंधन भारी बहुमत से विजयी होने जा रहा है। लोग कांग्रेस सरकार से तंग आ चुके हैं। लोगों से झूठ बोल कर सत्ता में आई कैप्टन सरकार को पंजाब के लोग इन उप चुनाव में मुंहतोड़ जबाब देने जा रहे हैं। इस दौरान खुले ट्रक में सवार सन्नी देओल को देखने के लिए खासी भीड़ उमड़ी।
इस दौरान प्रत्याशी जंगी लाल महाजन के अलावा विधायक सुजानपुर दिनेश सिंह बब्बू,प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शाकर, जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, नरेन्द्र परमार, अजय कौशल सेठू, संदीप मिन्हास, संग्राम सिंह, विकास मनकोटिया, सरबजोत सिंह साबी,मनीष महाजन, बंटी साहनी, पम्मा पहलवान, दविन्द्र महाजन, शंभु नाथ भारती, जोगिंदर सिंह शिना, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, सीमा देवी, सुरिंद्र सिंह मुसाहिबपुर आदि मौजूद थे।