फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में परनीत जीतीं, तलवंडी साबो में अकाली

Mon, 25 Aug 2014 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। पटियाला सीट कांग्रेस ने जीत ली है, जबकि तलवंडी साबो में अकाली प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


बीती 21 अगस्त को दोनों सीटों पर उपचुनाव हुआ था। तलवंडी साबो में 82.34 और पटियाला में 60 फीसदी मतदान हुआ था। पटियाला सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस की परनीत कौर, अकाली-भाजपा प्रत्याशी भगवान दास जुनेजा और आप प्रत्याशी हरजीत सिंह के बीच था। इसमें परनीत कौर 23 हजार 282 वोटों से जीत गई हैं।
विज्ञापन

तलवंडी साबो में अकाली-भाजपा प्रत्याशी आगे

वहीं,  तलवंडी साबो में अकाली-भाजपा प्रत्याशी जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू 46 हजार 642 वोटों से जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर जस्सी और आप प्रत्याशी बलजिंदर कौर चुनाव हार गए हैं।

वहीं, मतदान के लिए भी संबंधित जिला प्रशासन ने पूरे प्रबंध किए थे और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों, पोलिंग स्टाफ, मतदाताओं और पुलिस का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में मदद करने के लिए धन्यवाद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें