वही कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में नवजोत सिद्धू को शामिल करने के बाद भी उनके द्वारा प्रचार नहीं करने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि वह अपनी मर्जी का करता है। लिस्ट में नाम होने के बावजूद वह प्रचार नहीं कर रहा है, तो वह खुद देखे।
हरियाणा में शिअद और भाजपा के रिश्तों में आई खटास पर कैप्टन अमरिंदर सिंह तंज कसते कहा कि सुखबीर बादल को कुछ नहीं पता चल रहा है। हरियाणा में कह रहा है भाजपा को हराओ, यहां कह रहा है जिताओ।
'किसानों को मंडियों में मुश्किल नहीं आने दी जाएगी'
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि धान की खरीद प्रक्रिया को संपूर्ण बनाने के लिए सही प्रबंध किए गए हैं और धान के सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को अहमदगढ़ में जिले की अनाज मंडियों में प्रशासनिक स्तर पर धान की खरीद संबंधित प्रबंधों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे
उनके साथ कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, विधायक अमरगढ़ सुरजीत सिंह धीमान, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, आईजी पटियाला रेंज जतिंदर सिंह औलख और एसएसपी डा. संदीप गर्ग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने जिलास्तरीय अधिकारियों से धान की खरीद प्रक्रिया, लिफ्टिंग और किसानों से खरीदी गई फसल के भुगतान संबंधी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने पर किसी भी तरह की मुश्किल न आने दी जाए। कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने बताया कि अनाज मंडियों में किसानों की सुविधा को मुख्य रखते हुए धान की खरीद संबंधित प्रक्रिया को यकीनी बनाया जा रहा है और सीजन दौरान रोजाना निगरानी रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।