फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब उपचुनाव में ये होंगे AAP उम्मीदवार

Mon, 28 Jul 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी गायक बलकार सिंह सिद्धू तलवंडी साबो विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पटियाला से हरजीत सिंह अदालतीवाला को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


यह घोषणा आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के बाद की। उन्होंने दोनों उपचुनाव में खुद प्रचार करने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन का फैसला उनकी व्यक्तिगत छवि, भ्रष्टाचार के आरोप और क्रिमिनल केस आदि नहीं होने को ध्यान में रखकर किया गया है।

पटियाला के आप प्रत्याशी अदालतीवाला, लंबे समय से अकाली दल के साथ जुडे़ रहे हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्होंने सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी का समर्थन किया था।
विज्ञापन


केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बलकार सिंह सिंद्धू अच्छे पंजाबी गीत गाते हैं। इस मौके पर सांसद गांधी ने कहा कि अदालतीवाला का पटियाला में खासा जनाधार है और पार्टी यहां से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें