सरकार के बिजली मीटरों का हाल यह है कि वह मिल्खा सिंह से भी तेज दौड़ते हैं। बिजली दाम इतने ज्यादा हैं कि घरों का बजट बिगड़ चुका है। घरों के बिल भी फैक्टरियों के बराबर आ रहे हैं। गरीब आदमी के घर बिजली के बड़े बिल आ रही है तो नेताओं के घरों पर एसी लगे होने के बावजूद बिल नहीं आते हैं। टीटू ने बताया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो पंजाब में अफीम डोडे का ठेका खुलवाएंगे और खसखस की खेती शुरू करवाने के लिए काम करेंगे, क्योंकि पंजाब के किसानों को खसखस की खेती ही बचा सकती है।
जलालाबाद से महिंदर सिंह कचूरा आप प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद उपचुनाव मैदान में महिंदर सिंह कचूरा को उतारा है। कचूरा जलालाबाद के हलका इंचार्ज थे और विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भगवंत मान का चुनाव प्रचार किया था। कचूरा का मंडी अरनी वाला में महिंदरा कोचिंग सेंटर है। कचूरा राय सिख बिरादरी से संबंधित है, जबकि जलालाबाद में राय सिख बिरादरी का बहुत बोलबाला है। लंबे समय से कचूरा जलालाबाद में सक्रिय है और राय सिख बिरादरी में अपनी खासी पकड़ है।