फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो पाक बॉर्डर पर अब नशे की तस्करी करके दिखाएं स्मगलर, खैर नहीं होगी

Wed, 27 Sep 2017 10:41 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
BSf - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पंजाब में इंडो पाक बॉर्डर पर स्मगलर अब नशे की तस्करी करके दिखाएं, खैर नहीं होगी। बीएसएफ ने उनसे निपटने के लिए लिए इंतजाम कर लिए हैं। भारत-पाक सीमा पर हेरोइन और हथियारों की बढ़ रही तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने कुछ अतिसंवेदनशील इलाकों की चौकियों में तबदीली की है। पाकिस्तान की सभी गतिविधियों पर नजर रखने और तस्करों को वहीं दबोचने के लिए फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर में दोना तेलु मल चौकी को सतलुज दरिया के पार स्थापित किया है।
विज्ञापन


बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है कि सरहद पर हेरोइन और हथियारों की तस्करी में तेजी आई है। पाक तस्कर फेंसिंग पार खेत में हेरोइन और हथियार दबाकर चले जाते हैं और कई किसान बहाने से खेत में से दबी हुई सामग्री निकालकर भारतीय इलाकों में ले आते हैं। ऐसी वारदात पर अंकुश लगाने के लिए बीएसएफ ने भारत-पाक सरहद पर अतिसंवेदनशील जगहों पर चौकियां बनाई जा रही हैं ताकि पाक तस्कर फेंसिंग तक पहुंच ही न सके।

फिरोजपुर और फाजिल्का बीएसएफ सेक्टर में कुछ ऐसे इलाके थे जहां से सतलुज दरिया बह रहा है। दरिया के इस पार बीएसएफ की चौकियां हैं, लेकिन अब बीएसएफ ने दरिया पार अपने इलाके में नई फेंसिंग लगाकर चौकी को वहां पर स्थापित किया जा रहा है। ऐसी जगहों से बीएसएफ के जवानों की पैनी नजर पाक की प्रत्येक गतिविधियों के अलावा तस्करों को वहीं पर दबोचने में काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

खेतों में हेरोइन दबाकर चले जाते, पता भी नहीं चलता

BSF के जवान - फोटो : File Photo
अधिकारी का कहना है कि कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि पाक तस्कर भारतीय खेतों में हेरोइन दबाकर चले जाते हैं और बीएसएफ जवानों को भी इसके बारे में पता नहीं चलता है। एसटीएफ के जवानों द्वारा कई तस्करों से पूछताछ करने से पता चला कि पाक तस्करों ने ममदोट सेक्टर से सटी सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेतों में हेरोइन दबाई हुई है।

सबसे अधिक हेरोइन भी दोना तेलु मल चौकी के पास खेतों में दबी हुई मिली है। 15 सितंबर को एसटीएफ लुधियाना ने तस्कर गुरलाल सिंह उर्फ लाली वासी होशियार नगर (घरिंडा) अमृतसर, गुरप्रीत सिंह गोपी वासी राय साबों की पत्ती, झबाल (तरनतारन) और प्रभ सिंह वासी गंडीविंड जिला अमृतसर को 2.5 किलो हेरोइन के साथ काबू किया था। पूछताछ के दौरान गुरलाल सिंह की निशानेदही पर फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी दोना तेलु मल के पास फेंसिंग पार खेत में दबी हुई एक किलो हेरोइन मिली थी।

यह खुलासा विशेष टास्क फोर्स प्रमुख डीएसपी कुलदीप सिंह सोही ने भी किया था। जितने भी तस्कर एसटीएफ ने पकड़े हैं, उनकी निशानदेही पर दोना तेलु मल पोस्ट के पास खेतों में दबी लगभग दस किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें