फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Board 8th Result 2023: 98.01 प्रतिशत रहा परिणाम, 100 प्रतिशत अंकों के साथ मानसा की लवप्रीत बनीं टॉपर

Fri, 28 Apr 2023 09:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहले दो स्थानों पर रहीं लवप्रीत और गुरअंकित कौर बुढलाडा के एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों के 600 में से 600 अंक आए हैं। उम्र में कम होने के कारण लवप्रीत को टॉपर घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर आई लुधियाना की समरप्रीत कौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियों ने जहां टॉप तीन स्थानों कब्जा किया है वहीं, 356 विद्यार्थियों की मेरिट सूची में केवल 46 लड़कों को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर बेटियां रही हैं। परीक्षा परिणाम 98.01 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


परीक्षा में 298127 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 292206 ने परीक्षा पास की है। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुढलाडा मानसा की दो छात्राएं एक समान अंक लेकर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही हैं। इनमें लवप्रीत कौर और गुरअंकित कौर शामिल हैं। दोनों ने 600/600 (100 फीसदी) अंक हासिल किए हैं।

गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी बस्सीया लुधियाना की समरप्रीत कौर 598/600 (99.67) अंक लेकर सूबे में तीसरे स्थान पर रहीं। बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वरिंदर भाटिया ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि विद्यार्थी शनिवार सुबह 10 बजे से बोर्ड की वेबसाइट https://www.pseb.ac.in/ पर परिणाम देख पाएंगे। बोर्ड ने परिणाम का अलग से गजट तैयार नहीं किया है।

विज्ञापन

पीएसईबी अधिकारियों ने बताया पूरे राज्य का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है। सभी जिलों का परिणाम 96 फीसदी रहा है। पांच हजार विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है जबकि 17 विद्यार्थियों का रिजल्ट आरएलए, 106 का आरएलई, 06 आरएलपी और एक यूएमसी केस रहा, जो विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उनके लिए पीएसईबी की तरफ से दो महीने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके विद्यार्थियों को अलग से दाखिला फार्म भरने होंगे। इसके साथ ही वह कक्षा 9वीं में अस्थायी दाखिला ले पाएंगे। परीक्षा के बाद जो विद्यार्थी पास हो जाएंगे, उन्हें प्रमोटेड और जो पास नहीं कर पाएंगे उन्हें नॉट प्रमोटेड लिखा जाएगा। वह दोबारा 8वीं कक्षा में दाखिला ले पाएंगे।

निजी स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी से थोड़ा बेहतर रहा है। हालांकि अधिकारियों ने दलील दी कि उनमें कम विद्यार्थी अपीयर हुए थे। छह ट्रांसजेंडरों ने परीक्षा पास की है। अधिकारियों का कहना है यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। परिणाम में अगर किसी तरह की कोई कमी रहती है तो इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। इस मौके बोर्ड के सचिव अभिकेश गुप्ता व परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
 
विवरण  अपीयर विद्यार्थी पास प्रतिशत
लड़कियां 141630 139767 98.68
लड़के 156491 152433   97.41
ट्रांसजेंडर 06 06 100.00
सरकारी स्कूल 207369 202981 97.88
निजी स्कूल 75120     74456 99.12
एडेड स्कूल 15638 14769 94.44
कुल विद्यार्थी 298127 292206   98.01

        तीन साल का तुलनात्मक परीक्षा परिणाम
साल अपीयर विद्यार्थी पास प्रतिशत
2023 298127 292206 98.01
2022 307942 302558 98.25
2021 307272 306894 99.88
                       
सीमावर्ती जिलों के विद्यार्थी रहे आगे
8वीं कक्षा के परिणाम में सीमावर्ती जिलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। जबकि लुधियाना, जालंधर और मोहाली जैसे नामी शहर इस मामले में पिछड़ गए हैं। अधिकारियों की माने तो परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए गए थे। परीक्षा केंद्रों के अंदर नियम काफी सख्त थे जिसमें नकल के केस आने पर चेकिंग स्टाफ पर कार्रवाई की सिफारिश तक शामिल रही है।
विज्ञापन

              जिलेवार परीक्षा परिणाम
जिले का नाम अपीयर विद्यार्थी पास प्रतिशत
पठानकोट 6141 6100 99.33
कपूरथला 7558 7490 99.10
गुरदासपुर 16842 16687 99.08
फिरोजपुर 10595 10480 98.91
अमृतसर 28560 28241 98.88
रूपनगर 8683 6792 98.68
फरीदकोट 6510 6418 98.59
तरनतारन 13505 13315 98.59
मालेरकोटला 4212 4150 98.53
एसबीएस नगर 5945 5852 98.44
होशियापुर 15445 15199 98.41
फतेहगढ़ साहिब 5840 5732 98.15
जालंधर 21515 21084 98.00
मोहाली 10279 10046 97.73
पटियाला 19946 19480 97.66
मानसा 8655 8449 97.62
लुधियाना 43190 42150 97.59
बरनाला 5465 5326 97.46
फाजिल्का 14434 14058 97.40
श्री मुक्तसर साहिब 10231 9934 97.10
संगरूर 12191 11808 96.46
बठिंडा 14639 14175 96.83
मोगा 9546   9240 96.79

 यह है पास फार्मूला
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए एक पास फार्मूला बनाया गया है। इसके मुताबिक 33 फीसदी अंक लेना हर विद्यार्थी के लिए जरूरी है जबकि अगर दो विद्यार्थी समान अंक लेते हैं तो उसमें सबसे छोटी उम्र के विद्यार्थी को पहला स्थान दिया जाएगा, जबकि बड़ी उम्र वाले को दूसरा स्थान दिया जाएगा। वहीं, विषय वाइस रिजल्ट 99 फीसदी से अधिक रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें