फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर साहिब के पास डांस पार्टी: पंजाब विधानसभा के स्पीकर बोले-ऐसा कुछ नहीं हुआ, गुरुघर से दूर था आयोजन

Tue, 21 Nov 2023 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पाकिस्तान सरकार से पार्टी में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सिख धर्म में मांस-मदिरा का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित है। सिख धर्म में गुरुद्वारा साहिबान मुस्लिम समुदाय के मक्का-मदीना की तरह पावन इबादत-गाह की तरह है।
विज्ञापन
पार्टी में नाचते पाकिस्तानी अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के नेरोवाल कस्बे में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब परिसर में 18 नवंबर की रात 8 बजे हुई पार्टी पर विवाद बढ़ा हुआ है। इसी बीच पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विवाद पर पाकिस्तानी अफसरों को क्लीन-चिट दे दी है। सोमवार को संधवां ने 13 विधायकों के साथ पाकिस्तान जाकर करतारपुर साहिब में माथा टेका। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: नामी क्लब में डिनर करने आए थे वकील, क्रिस्पी कॉर्न में निकला मरा हुआ कॉकरोच, मचा हंगामा

सोमवार सुबह सभी विधायकों के साथ संधवां डेरा बेबा नानक स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुए। वहां करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी भाई गोबिंद सिंह ने उनका स्वागत किया। स्पीकर ने बीते दिनों करतारपुर साहिब परिसर में मास-मदिरा और डांस पार्टी किए जाने की वजह से खड़े हुए विवाद पर पाकिस्तानी अफसरों को क्लीन-चिट भी दी। संधवां के अनुसार गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी भाई गोबिंद सिंह ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया और बताया कि नॉन-वेज पार्टी गुरुघर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने पार्टी को बताया मर्यादा का उल्लंघन
वहीं एसजीपीसी के बाद अब जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, पूर्व जत्थेदार व तख्त दमदमा साहिब के वर्तमान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पाक सरकार से पार्टी में शामिल आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पाकिस्तान सरकार से पार्टी में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सिख धर्म में मांस-मदिरा का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित है। सिख धर्म में गुरुद्वारा साहिबान मुस्लिम समुदाय के मक्का-मदीना की तरह पावन इबादत-गाह की तरह है। यहां घटित ऐसी घटना अशोभनयी, चिंताजनक व दुखद है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए रखी गई पांच डालर की फीस के लिए भी पाक सरकार का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को इस फीस को तुरंत खत्म करना चाहिए, ताकि भारतीय नागरिकों पर इसका बोझ न पड़े और वे बिना किसी आर्थिक बोझ व दबाव के गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सकें।

दूसरी ओर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के पास चली मास मदिरा पार्टी को सिख रहत मर्यादा का उल्लंघन बताया। जत्थेदार रघुबीर सिंह ने कहा है कि इस घटना की रिपोर्ट मंगवाई गई है, रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर पांच सिंह साहिबानों की बैठक में विचार किया जाएगा। विभिन्न पंथक मसलों पर विचार के लिए पांच तख्तों के सिंह साहिबानों की बैठक जल्द होगी। इस में आरोपियों के खिलाफ धार्मिक कार्रवाई भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें