फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा सेशन आज से, GST समेत इन बिलों पर रहेगी नजर

Thu, 08 Sep 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Vidhan sabha - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा का आखिरी सत्र आज से शुरू होगा। इस सत्र में जीएसटी समेत 14 बिल पास होने की उम्मीद की जा रही है। 14 सितंबर तक चलने वाले सत्र में विपक्ष को बहस के लिए बहुत कम मौका मिलेगा, क्योंकि इसी दौरान बारह सितंबर को बकरीद की छुट्टी है। बहस के लिए सिर्फ तीन दिन ही रहेंगे। इनमें से भी एक दिन सरकार बिल लाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने राज्यों को जीएसटी बिल दस सितंबर से पहले पास कराने की हिदायत दी थी। इसलिए सरकार इस सत्र में यह बिल पास कराएगी। इसकेअलावा आनंद मैरिज एक्ट में संशोधन का बिल भी लाया जाएगा। संसद ने इसे 2012 में पास कर दिया था, इसकेनियमों में कुछ संशोधन किया जाना था। सत्र में फूड सिक्योरिटी एक्ट में संशोधन का बिल भी लाने की उम्मीद है। इसके तहत सरकार कमिश्नर नियुक्त करेगी। कैदियों को पैरोल में राहत देने के लिए गुड कंडक्ट रूल्स में संशोधन का बिल भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्ज माफी पर बिल लाएंगे रंधावा

Punjab Vidhan sabha - फोटो : अमर उजाला
सरकार राइट टु सर्विस एक्ट में संशोधन को बिल लाएगी, जिसकेतहत सेवा का अधिकार आयोग के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर रेगुलेटरी अथॉरिटी का चेयरमैन व दो सदस्य नियुक्त करने संबंधी बिल भी पेश हो सकता है। महिला आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी बिल लाया जाएगा।

डेराबाबा नानक से कांग्रेस विधायक सुखजिंदर रंधावा किसानों के कर्ज माफी पर प्राइवेट मेंबर बिल विधानसभा सत्र के दौरान पेश करेंगे। रंधावा की ओर से तैयार बिल के तहत किसानों के लिए कर्ज माफी व राहत स्कीम लाने और लागू करने का प्रस्ताव है। इसमें छोटे या बहुत छोटे किसानों के मामले में कर्ज के साथ ब्याज व जुर्माने की राशि पूरी तरह माफ कर दी जाएगी। जबकि, अन्य किसानों के मामलों वन-टाइम-सैटलमेंट स्कीम होगी। इसमें किसानों को कर्ज राशि और ब्याज पर पचास फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें