फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विस चुनाव : शहर में 12 जगह लगाए सीसीटीवी कैमरे

Sat, 04 Feb 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मतदान की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों केमतदान को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने भी तैयारियां कर ली हैं। पुलिस ने मोहाली, मुल्लांपुर , जीरकपुर  के साथ लगते इलाकों में 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किए है।
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ पुलिस फोर्स भी रिजर्व रखी है।  साथ ही बोर्डर पर पैरामिलीट्री फोर्स के जवान भी तैनात रहेंगे। डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार  को मोहाली में होने वाली पोलिंग को लेकर साउथ में आठ प्वाइंट्स आईडेंटिफाई किए गए है। 

इन आठ प्वाइंट्स पर कैमरे लगाए गए हैं और आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी तरह मुल्लांपुर  व धनास की  तरफ भी चार प्वाइंट्स पर कैमरे इंस्टाल किए है। इस तरह कुल 12 जगहों पर एक्सट्रा कैमरे लगाए गए है।
विज्ञापन


साथ ही शनिवार को एंट्री प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाई जाएगी। मोहाली से चंडीगढ़ के तीन किलोमीटर तक केक्षेत्र में पड़ने वाले सभी शराब के ठेक व अहाते बंद करवा दिए गए है।

शनिवार तक ये पूरी तरह से बंद रहेंगे। शुक्रवार रात से ही पुलिस बल बैरियर पर तैनात कर दिए गए। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की तीन कंपनियां पंजाब में चुनावों के लिए भेजी गई हैं। 

वहीं पोलिंग वाले दिन भी आईआरबी फोर्स तैयार रखी गई है। अगर पंजाब की तरफ पुलिस बल की मांग आती है तो उसे तुरंत रवाना कर दिया जाएगा।

इससे पहले वीरवार को यूटी पुलिस ने मोहाली के साथ लगते गांवों बुड़ैल, धनास, पलसौरा में फ्लैग मार्च निकाला था। पुलिस ने लोगों से कहा उनके इलाके में संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखते ही पुलिस को उसकी सूचना देने के लिए कहा था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें