फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं महिलाएं तो कहीं पुरुष वोट डालने में आगे रहे, पर नहीं आए किन्नर

Mon, 06 Feb 2017 09:46 PM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
Punjab Polls 2017 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव मतदान के दौरान शनिवार को कहीं महिलाएं तो कहीं पुरुष वोट डालने में आगे रहे, लेकिन किन्नर इसमें पीछे ही रहे। 1947 में आजादी मिलने के बाद देश में हर नागरिक को कानूनी अधिकार मिला है।
विज्ञापन


किन्नर वोटरों को भी भारतीय नागरिक होने के नाते देश में सरकार बनाने का विशेष अधिकार दिया गया है, लेकिन यह अधिकार किन्नर समाज खुद लेने को शायद तैयार नहीं है। जिले भर में कुल ग्यारह विधानसभा क्षेत्रों में किन्नर समाज से जुड़ी कुल 55 वोट हैं।

विधानसभा चुनाव में सिर्फ आठ वोटों पर मतदान हुआ है। इस बार जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में किन्नर समाज मतदान केन्द्रों तक पहुंचा ही नहीं। 1947 में आजादी के बाद वोट से सरकार का अधिकार पा कर भी 47 किन्नर वोट डालने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां और​ कितने किन्नर वोट

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
चुनावी आंकड़ों के मुताबिक अजनाला में दो, राजासांसी में आठ, मजीठा में चार, जंडियाला में दो, नार्थ में 9, वेस्ट में पांच, सेंट्रल में सात, साउथ में तीन, बाबा बकाला में 12, अटारी में तीन किन्नर वोट हैं। कुल 55 वोट है।

इस बार विधानसभा चुनाव में जंडियाला गुरु में एक, सेंट्रल में पांच और बाबा बकाला में दो किन्नर वोटर मतदान केंद्र तक पहुंचे यानी की किन्नर समाज ने 14.55 प्रतिशत मतदान किया। इसके साथ ही इस बार मतदान करने में जिले भर में अटारी के पुरुष तो बाबा बकाला की महिलाएं आगे रहीं।

अटारी के 92860 पुरुष मतदाता थे जिसमें 70025 ने मतदान किया। इसी तरह बाबा बकाला में कुल 87970 महिला मतदाता थी, जिसमें 65412 महिलाओं ने मतदान किया। अटारी में पुरुषों ने 75.41 प्रतिशत मतदान किया तो बाबा बकाला में महिलाओं ने 74.36 प्रतिशत मतदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें