फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: पोलिंग की धीमी रफ्तार, लाइनों में खड़े रहे मतदाता

Sat, 04 Feb 2017 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
Punjab Polls 2017 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को जालंधर में नौ विधानसभा हलकों में मतदान के दौरान पोलिंग काफी धीमी रही। लोग दो-दो घंटे तक कतारों में लगे रहे। हालात यह थे कि लोग घंटों कतारों में खड़े रहे लेकिन चार बजे तक मतदान सिर्फ 60 फीसदी हुआ। 4.59 मिनट पर ही मतदान केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए गए। शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे ही स्टाफ केंद्रों पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


आठ बजे मतदान के लिए लोग पहुंचने लगे। सुबह करीब 10 बजे 13 फीसदी के आसपास मतदान हुआ। सबसे कम फिल्लौर में 10 फीसदी था। सबसे अधिक जालंधर नार्थ में 15 फीसदी था। 12 बजे तक मतदान काफी धीमी रफ्तार में रहा। करतारपुर में 28 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक शहरी क्षेत्रों में मतदान काफी धीमा हो गया। करतारपुर में जहां 49 फीसदी मतदान हो गया था वहीं जालंधर सिटी में 36 फीसदी के आसपास घूम रहा था। कई पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग धीमी गति से चलता रहा। शाम चार बजे तक करतारपुर में जहां 67 फीसदी मतदान हो चुका था वहीं जालंधर के नार्थ में 59 फीसदी मतदान हुआ।

शहर की संकरी आबादी वाले इलाकों में खासी परेशानी हुई। लंबा पिंड इलाके के रहने वाले संदीप कुमार का कहना है कि उनको करीब दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार परिवार सहित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें