कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुकाबले पटियाला शहरी से अकाली दल की तरफ से मैदान में उतरे भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने शनिवार सुबह आठ बजे पत्नी अनुपमा सिंह वोट डाला।
जनरल सिंह ने कहा कि उनकी जीत यकीनी है। पंजाब के लोग प्रकाश सिंह बादल को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास बनाएंगे।
कांग्रेस अपनी तीसरी हार का इतिहास बनाएगी और उधर आम आदमी पार्टी का तो पंजाब से सूपड़ा ही साफ हो जाएगा। जनरल सिंह ने कहा कि चुनाव के बावजूद कैप्टन अपने हलके के लोगों में आए नहीं और उधर आप का कोई आधार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वह विधायक बनने के बाद लोगों की खूब सेवा करेंगे।