फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः आचार संहिता लागू होते ही पुलिस मुस्तैद, कड़े सुरक्षा इंतजाम

Wed, 04 Jan 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब में चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही पुलिस भी मुस्तैद हो गई। साथ ही सफलतापूर्वक शांति से चुनाव निपटाने को कमर कस ली। इस बार चुनाव के दौरान 15 सुरक्षा बल कंपनियों के हाथ में आर्थिक राजधानी की सुरक्षा होगी। इनके अतिरिक्त पंजाब पुलिस के मुलाजिम भी सुरक्षा में तैनात होंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने चुनाव के दिनों की सारी प्लानिंग तैयार कर ली है। पुलिस ने नाकाबंदी करने के लिए सारे प्वाइंट्स तय कर लिए है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने कई टीम बनाईं हैं जो चुनाव के दौरान अपना काम करेंगी। पुलिस द्वारा बनाई गई सर्विलांस टीम, फ्लाइंग टीम, पेट्रोलिंग टीम के अतिरिक्त भी टीमें बनी है।

महानगर पुलिस द्वारा बनाई गई टीम अब अपना काम करेंगी। पुलिस द्वारा सेलेक्ट किए गए प्वाइंटों पर वीरवार सुबह से नाकाबंदी कर दी जाएगी। उसके अतिरिक्त पेट्रोलिंग टीम और फ्लाइंग टीम भी अपना काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से 15 सुरक्षा बलों की टीमें मांगी गई है। जिनमें से तीन टीम महानगर की पुलिस के पास पहुंच चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में छह से सात कंपनियां और आ सकती है। उनके आने पर अधिकारी इन्हें बांटकर तैनात कर देंगे।  
विज्ञापन

यह इलाके हैं सेंसटिव

पंजाब में चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम
पुलिस को महानगर के कई इलाकों में पूरी तरह से सतर्क रहना होगा। इन इलाकों में विधानसभा साउथ के शिमलापुरी, ग्यासपुरा समेत कुछ इलाके, विधानसभा हलका आत्म नगर, हलका गिल, पूर्वी, उत्तरी के साथ महानगर के कई इलाके सेंसटिव है। जहां पुलिस को पूरी तरह से सतर्क रहना होगा जिससे कोई माहौल न खराब कर सके।

क्या कहते है डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ध्रुमण निंबले ने कहा कि चुनाव में सुरक्षा पुुलिस की प्राथमिकता होगी कि चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाया जाए। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से टीमें बना दी गईं हैं। देर रात या वीरवार की सुबह नाकाबंदी शुरू करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 35 प्वाइंट बनाए गए है, जहां नाकाबंदी होगी।

इसके साथ ही पुलिस की 36 पेट्रोलिंग कंपनिया अपना काम करेगी। डीसीपी ने कहा कि 15 सुरक्षा बल कंपनियों की मांग की गई है। इनमें तीन महानगर पहुंच चुकी है। इसके अतिरिक्त कुछ दिन में छह या सात कंपनियां और आ जाएंगी। इसके अतिरिक्त कंपनियां वोटिंग के पहले आ जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें