फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विस चुनावः कांग्रेस का टिकट लेने को देनी होगी ये सब जानकारियां

Mon, 11 Jul 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अगर आप पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने को कांग्रेस पार्टी की टिकट चाहते हैं तो आपको कई आवश्यक जानकारियां देनी होंगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं। टिकट के इच्छुक लोगों को 15 अगस्त तक आवेदन करने होंगे।
विज्ञापन


आवेदकों को फॉर्म केसाथ एक तसदीकशुदा हलफिया बयान भी देना होगा। जिसमें लिखा है अगर उन्हें विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलता है तो वह किसी भी कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिसे भी पार्टी उम्मीदवार बनाएगी, उसी का पूर्ण समर्थन करेंगे। उन्हें यह भी शपथ पत्र देना होगा कि देश की किसी भी अदालत ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है। न ही उन्हें सजा सुनाई गई है और न ही जुर्माना किया गया है।

आवेदक को यह भी भरोसा देना होगा कि चुनाव के बाद पार्टी संगठन द्वारा विधानसभा के लिए बनाए नियमों और योग्य अथॉरिटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन करेंगे। आवेदकों से अब तक लड़े गए चुनावों का ब्यौरा मांगा गया है। साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि अगर उन्होंने कभी पार्टी छोड़ी थी तो कब और क्यों छोड़ी थी और दोबारा कब ज्वाइन की। उन्हें सूबे या हलके में अपने वोटर होने का सबूत भी देना होगा।
विज्ञापन


साथ ही यह भी बताना होगा कि जिस हलके से वे चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहां कुल कितने बूथ हैं। आवेदक जिस हलके से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहां के किसी भी बूथ के दो वोटरों का ब्यौरा भी उन्हें देना होगा।

चार दिन हलकों में रहेंगे कैप्टन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी हलके विच कैप्टन कैंपेन तेज करेंगे। हाल ही में इसका दूसरा चरण शुरू हुआ है। अब कैप्टन लगातार चार हलकों का दौरा करेंगे। वह 11 जुलाई को दिड़बा, संगरूर, 12 को भदौड़, बरनाला, 14 को निहाल सिंह वाला, मोगा और 15 जुलाई को मुक्तसर के मलौट हलके में रहेंगे। इस दौरान वह आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे, वर्करों के सुझाव लेंगे और हलके के प्रभावशाली लोगों से बात करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें