फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के अभिभाषण का बायकाट दुर्भाग्यपूर्ण : सुखबीर

Wed, 05 Mar 2014 11:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी विधायकों द्वारा पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का बायकॉट किए जाने को पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादन ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को खुद पर ही विश्वास नहीं रहा और अब वह इस तरह सियासी नाटकों पर उतर आए हैं।

सुखबीर मंगलवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

ड्रग तस्करी के संबंध में मंत्रियों मजीठिया व फिल्लौर और दोहरे वोट के मामले में मंत्री अनिल जोशी के इस्तीफे की मांग से संबंधित सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि महज आरोप के आधार पर इस्तीफा नहीं लिया जा सकता।

अगर कांग्रेसियों के पास कोई प्रमाण है तो दिखाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करी के एक आरोपी के बयान का क्या आधार है, जिस पर मंत्रियों से पद छीन लिए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है, लेकिन जनता बहुत समझदार है। कांग्रेस को इसका प्रमाण आगामी लोकसभा चुनाव में हार से मिल जाएगा।

अदालत में रखूंगा पक्ष : अनिल जोशी
दोहरे वोट मामले में पूछे गए सवालों पर स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और इस मामले में उनका कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका पक्ष सुना ही नहीं गया। अब मामला अदालत में है और वह अपना पक्ष अदालत में रखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें