फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर जाट महासभा पंजाब में छेड़ेगी आंदोलन

Wed, 05 Mar 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में जाटों को आरक्षण न मिलने का मुद्दा गर्माता जा रहा है। आल इंडिया जाट महासभा ने इस मुद्दे पर प्रदेश में आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


सभा के प्रधान व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।

कार्यकारिणी के सदस्य पूरे प्रदेश में लोगों के बीच जाकर जाट आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के दोहरे मानदंड और झूठ का पर्दाफाश करेंगे।

कैप्टन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के जाटों के साथ धोखा किया है।

प्रदेश के जाटों को आरक्षण का फायदा सिर्फ इसलिए नहीं लेने दिया कि कहीं इसका क्रेडिट वह (कैप्टन) न ले जाएं, लेकिन महासभा अब बादल को इस मुद्दे पर और झूठ नहीं बोलने देगी।

सीएम यह झूठ कह रहे हैं कि केंद्र सरकार ने जानबूझ कर पंजाब के जाटों को नजरंदाज किया। कैप्टन ने जाट महासभा की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है।
विज्ञापन


कुशलदीप सिंह ढिल्लों की प्रधानगी में बनी प्रदेश कार्यकारिणी में 72 सदस्य हैं। जबकि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कांग्रेस के कई मौजूदा और पूर्व विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन


जिनमें सीएलपी लीडर सुनील जाखड़, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, रमनजीत सिंह सिक्की, राणा गुरजीत, सुखपाल खैहरा, अवतार हेनरी, गुरकंवल कौर, जगमोहन कंग, मनप्रीत कौर डॉली, रनदीप नाभा, अमरीक ढिल्लों, गुरकीरत कोटली, सुखजीत सिंह लोहगढ़, महेश इंदर बादल, सनी बराड़, गुरप्रीत कांगड़, केवल ढिल्लों, कुलदीप भट्ठल शामिल हैं। कैप्टन के करीबियों मेजर अमनदीप, करनपाल सेखों और भरत इंदर चाहल को भी इसमें जगह दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें