फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज, कहा- शराब पीने की पुष्टि तो एसजीपीसी में नौकरी का हकदार नहीं

Sun, 02 Dec 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एसजीपीसी के बर्खास्त कर्मचारी की ओर से सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ दाखिल अपील को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि यदि मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हो गई है तो याची एसजीपीसी की नौकरी में रहने का हकदार नहीं है। याचिका के अनुसार 31 मार्च 2010 को उसे कथित रूप से एसजीपीसी की एक अन्य महिला कर्मचारी के साथ एक निर्माणाधीन इमारत में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया था। इसके बाद जांच हुई और चार्जशीट पेश करने के बाद दोनों को बर्खास्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


याची ने कहा कि महिला की अपील को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने उसे बहाल करने के आदेश जारी कर दिए थे। ऐसे में यह लाभ याची को भी दिया जाए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि महिला पर केवल संबंधों का आरोप लगा था, जिसे साबित करने के लिए कोई सबूत या गवाह नहीं था। लेकिन याची ने उस दौरान शराब पी थी जिसकी पुष्टि मेडिकल में हो चुकी है। 

इस पर याची ने कहा कि यह सब साजिश थी और याची को वहां बुला कर जबरदस्ती उसके मुंह में शराब डाली गई थी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह कहानी भरोसे लायक नहीं लगती है। कोर्ट ने कहा कि एसजीपीसी के नियम के अनुसार शराब का सेवन करने वाला नौकरी के आवेदन और नौकरी में बने रहने के लिए योग्य नहीं है। याची के मेडिकल में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है और ऐसे में उसको बर्खास्त करने के आदेश सही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें