फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने माना, डेढ़ करोड़ में एचसीएस ज्यूडिशियल का लीक हुआ था पेपर

Thu, 14 Sep 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये में एचसीएस ज्यूडिशियल पेपर लीक मामले में जांच कमेटी ने मान लिया है कि पेपर लीक हुआ था और दोनों टॉपर लडकियों के पास पहले से ही पेपर मौजूद था। इसके साथ ही जांच कमेटी ने बताया कि रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट डॉ बलविंदर शर्मा और सुनीता के बीच के कनेक्शन का भी पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


कमेटी ने बताया कि दोनों के बीच पिछले एक साल में 760 बार फोन पर बात व एसएमएस हुए। कमेटी ने सामान्य वर्ग की टॉपर सुनीता, आरक्षित वर्ग की टॉपर  सुशीला व रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भी की है। 

बुधवार को रजिस्ट्रार विजिलेंस द्वारा इस मामले में की गई प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट हाईकोर्ट के सामने रखी गई। इसमें रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट डॉ बलविंदर शर्मा और आरोपी सुनीता के बीच पिछले एक वर्ष में 730 बार फोन पर बातचीत व एसएमएस की जानकारी दी गई। जबकि डॉ बलविंदर शर्मा ने जांच कमेटी को दिए बयानों में सुनीता से किसी भी किस्म की बातचीत से इंकार किया किया था। इसके चलते अब डॉ बलविंदर शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही उसका तत्काल तबादला करने की भी जांच कमेटी ने सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
दो पर मामला और कई पर गिरेगी गाज
हाईकोर्ट ने माना कि सुनीता और सुशीला के पास परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र मौजूद था, लिहाजा तय है कि अगर दो को पहले ही प्रश्न पत्र मिल गया था तो अन्य कुछ और लोगों को भी इसके मिलने की पूरी संभावना है। हाईकोर्ट ने जांच कमेटी को आदेश दिए हैं कि वो टेलीकॉम कंपनी से कॉल का डाटा मंगवा जाँच करें कि इस दौरान और किस-किस के बीच बात हुई है। 15 सितंबर को जांच कमेटी की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई पर भी हरियाणा व हाईकोर्ट को जवाब देना होगा।

यह था मामला
पंचकूला के पिंजौर निवासी सुमन ने एडवोकेट मंजीत सिंह के जरिए याचिका दायर कर कहा था कि हरियाणा ने एचसीएस ज्यूडिशियल के 109 पदों के लिए आवेदन मांगे थे जिसके लिए याची ने भी अप्लाई किया था। परीक्षा की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर भी ज्वाइन किया। इस दौरान उसकी दोस्ती एक लड़की सुशीला से हो गई जिसने गलती से याची को एक ऐसी ऑडियो क्लिप भेज दी जिसमें वह अन्य लड़की से डेढ़ करोड़ में नियुक्ति की बात कर रही थी।

जब याची ने सुशीला से पूछा तो सुशीला ने वो ऑडियो क्लिप डिलीट कर दिया। जब जोर देकर पूछा गया तो पेपर लीक होने की बात पता चली। याची ने कहा उसे विश्वास नहीं हुआ इस स्तर की परीक्षा का पेपर लीक हो सकता है। सुशीला ने याचिकाकर्ता को 6 सवाल भी बताए जो परीक्षा में आने थे। जब 16 जुलाई को परीक्षा हुई तो याचिकाकर्ता हैरान रह गई क्योंकि कि जो सवाल उसे बताये गए थे वे परीक्षा में आए थे। याचिकाकर्ता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और उन्होंने उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और हाईकोर्ट को एडमिनिस्ट्रेटिव साइट पर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें