पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से अब तक पास आउट करोड़ों लोगों को बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। यदि किसी के सर्टिफिकेट में नाम, उम्र या किसी भी प्रकार की कोई गलती है तो वह इसे ठीक करवा पाएंगे। हालांकि, लोगों को इसके लिए मोटी रकम अदा करनी होगी।
बोर्ड ने प्रत्येक गलती की फीस एक हजार रुपये तय की है। इसके अलावा प्रति साल के हिसाब से लेट फीस भी वसूली जाएगी। ऐसे में एक सर्टिफिकेट में सुधार करने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम पांच से सात हजार रुपये खर्च आना तय है।
वहीं पुराने केस में यह काफी बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, यह पहला मौका है जब बोर्ड के गठित होने से लेकर अब तक लोगों को सर्टिफि केट की गलतियां ठीक करवाने का मौका दिया है। इसमें 1969 से लेकर 2016 तक केस शामिल हो पाएंगे। हालांकि पहले बोर्ड द्वारा यह दो साल की समय अवधि के बीच में दिया जाता था।