फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति जनवरी में : ईरानी

Tue, 16 Sep 2014 10:28 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता से नेता बन मोदी सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनने वाली स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ऊंचा उठाने के लिए नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी।
विज्ञापन


यह नीति अगले वर्ष जनवरी में लागू कर दी जाएगी। नीति तैयार की जा रही है। इस नई शिक्षा नीति को लागू करने से पहले इस संबंध में सुझाव भी देश की जनता से लिए जाएंगे। ईरानी मंगलवार को अमृतसर में अपने दौरे के दौरान डीएवी कालेज में आयोजित एक सेमिनार के दौरान संबोधित कर रही थी।

स्मृति ईरानी इस दौरान हरिमंदिर साहिब और दुर्ग्याणा तीर्थ में भी माथा टेकने के लिए गईं। हालांकि मीडिया के साथ बातचीत करने से स्मृति कतराती रहीं।

स्मृति ने कहा कि आज देश में बहुत ही प्रतिभा है। इस प्रतिभा को निखारना समय की जरूरत है। इस के लिए शिक्षा नीति में भी बदलाव जरूरी है। इस पर ऊपर काम चल रहा है। इस नीति को तैयार करने के लिए सभी राज्यों के शिक्षा विशेषज्ञों की भी राय ली जा रही है।
विज्ञापन


स्मृति ने कहा कि आज समाज में औरतों के प्रति दोहरी मानसिकता अपनाई जा रही है। इस मानसिकता को बदलने के लिए अभियान चलाए जाने की जरूरत है। औरतों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज हम सब को मिल कर उठानी चाहिए।
विज्ञापन


इस से पहले स्मृति ने हरिमंदिर साहिब में छबील के झूठे बर्तन साफ करने की सेवा भी निभाई और जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धासुमन भी भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें