फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंजाब आप ने चंडीगढ़ में कार्यालय के लिए मांगी जमीन, सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Thu, 13 Jul 2023 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गवर्नर को लिखे पत्र में मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एक पंजीकृत राजनीतिक दल है। आप इस साल अप्रैल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है। पार्टी की पंजाब में प्रचंड बहुमत वाली सरकार है और सूबे से सभी सात राज्यसभा सदस्य आप के हैं। चंडीगढ़ में भी 35 में से उनके पास 14 पार्षद हैं।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के लिए भूमि आवंटन की मांग करते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा है। पंजाब आप के अध्यक्ष भगवंत मान ने राज्यपाल और यूटी के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कपूरथला की मॉडर्न जेल में गैंगवार, लोहे की रॉड से सो रहे कैदियों पर किया वार, एक की मौत

पत्र में मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एक पंजीकृत राजनीतिक दल है। आप इस साल अप्रैल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है। पार्टी की पंजाब में प्रचंड बहुमत वाली सरकार है और सूबे से सभी सात राज्यसभा सदस्य आप के हैं। चंडीगढ़ में भी 35 में से उनके पास 14 पार्षद हैं। इस तरह आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय पार्टी है। इसके बावजूद, कई बैठकों और बातचीत में पार्टी कार्यालय के लिए संस्थागत जमीन मांगने पर भी चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने पत्र में लिखा कि शिरोमणि अकाली दल, जो एक क्षेत्रीय पार्टी है, के पास सेक्टर-28 में 3 एकड़ जमीन है। कांग्रेस को सेक्टर-15 में एक एकड़ से अधिक जमीन आवंटित की गई है और भाजपा के पास सेक्टर-33 और सेक्टर-37 में दो भूखंड हैं। वहींए आम आदमी पार्टी को कार्यालय के लिए जमीन देने के मामले पर चंडीगढ़ प्रशासन बिल्कुल चुप है। मान ने लिखा कि इस चुप्पी का मतलब यह है कि यूटी प्रशासन पक्षपात कर रहा है या उसके कुछ गुप्त उद्देश्य हैं। उन्होंने राज्यपाल से चंडीगढ़ में आप कार्यालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूखंड आवंटित करने का अनुरोध किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें