फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' सांसद के बयान पर पंजाब में बवाल

Thu, 24 Jul 2014 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में सबसे ज्यादा वोट से जीत दर्ज करने वाले 'आप' सांसद भगवंत मान के ताजा बयान पर पार्टी वर्करों में जबरदस्त गुस्सा है। इससे आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सुनाम में प्रस्तावित 25 से 27 जुलाई की बैठक पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन


सुनाम की बेसिक इकाई द्वारा सांसद भगवंत मान को घमंडी बताने और उन्हें नजरअंदाज करने के आरोप लगाने के बाद भगवंत मान के आए बयान से वर्कर तिलमिला उठे हैं। भगवंत मान ने बयान दिया है कि बगावत का झंडा बुलंद करने वाले लोगों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया था।

मान के इस बयान से पार्टी वर्करों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पार्टी वर्करों ने वीरवार को फिर बैठक बुलाई और मान के बयान की जोरदार निंदा की। वर्करों ने कहा कि भगवंत मान इन आरोपों को साबित करें या फिर सामूहिक तौर पर माफी मांगें।
विज्ञापन

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को दिखाएंगे काले झंडे

उपेक्षित वर्करों ने सुनाम में होने जा रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भगवंत मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे बातचीत नहीं की तो 26 जुलाई को सुनाम आ रहे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के नेताओं को काली झंडियां दिखाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

वर्करों ने कहा कि भगवंत मान अपने चहेतों को प्रमोट कर रहे हैं, जबकि पार्टी को मजबूत करने वालों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। बेसिक इकाई उस समय से पार्टी की सेवा कर रही है जिस समय भगवंत मान, पीपीपी की गोद में बैठे थे।

पैराशूट के माध्यम से लोकसभा के लिए प्रत्याशी बन गए और वर्करों की मेहनत की बदौलत जीत हासिल करके उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में भरत हरी शर्मा, अशोक वर्मा, हरमेल सिंह, दीपक कुमार, सुखदेव सिंह, इंदरजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, अजैब सिंह, इशर सिंह, रशपाल सिंह, जसविंदर सिंह, सुरजीत सिंह आदि हाजिर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें