फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा में लगा बोर्ड, इस गांव में न आएं राजनीतिक लोग, नुकसान के जिम्मेदार खुद होंगे

Thu, 07 Jan 2021 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
बठिंडा के गांव में लगा बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा के गांव हमीरगढ़ में बुधवार रात गांव के लोगों की ओर से एक साझी जगह पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले एक बोर्ड लगाया गया।  लोगों की ओर से लगाए गए बोर्ड में लिखा गया कि कोई भी राजनीतिक व्यक्ति गांव की साझी या किसी अन्य जगह पर अपना बोर्ड न लगाए और कोई बधाई संदेश लिखा पोस्टर भी न लगाया जाए।

 

इसके अलावा बोर्ड पर लिखा है कि अगर कोई भी विधायक या संसद गांव में दाखिल होता है तो वह अपने नुकसान का खुद जिम्मेवार होगा। बोर्ड की अंतिम लाइन में किसान मजदूर एकता जिंदाबाद लिखा गया है। 

विज्ञापन


वहीं भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता शिंगारा सिंह मान का कहना है कि यूनियन की तरफ से अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कृषि कानूनों के विरोध में गांव के लोग विरोध कर रहे। उक्त बोर्ड पर अगर यूनियन के नाम का इस्तेमाल किया गया है तो वह इसकी जानकारी जरूर लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें