फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: इथियोपिया से ए-कैटेगरी गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी गिरफ्तार, अमृतसर और तरन तारन में छापेमारी जारी

Sun, 08 Nov 2026 12:15 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने, संगठित अपराध को रोकने और पूरे राज्य में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आरोपी की पूछताछ के आधार पर, पुलिस वर्तमान में अमृतसर और तरन तारन जिलों में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल करते हुए, ए-कैटेगरी के गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से प्रत्यर्पित (डिपोर्ट) कराया है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीTF) पंजाब, काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के 'ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल' और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान 'ऑपरेशन शहीद' के तहत यह गिरफ्तारी हुई है। लगभग 10 महीने के लंबे अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद डोनी बल-प्रभ दासवाल गिरोह के मुख्य सरगना अफरीदी को भारत लाया गया है।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि गुरविंदर उर्फ अफरीदी विदेश में बैठकर पंजाब में लक्षित हत्याओं, रंगदारी से जुड़ी फायरिंग की घटनाओं और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों का निर्देशन कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब सरकार ने ₹5 लाख के इनाम की घोषणा भी की थी। इस सफल प्रत्यर्पण अभियान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बीच करीबी तालमेल, एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों में लगातार खुफिया जानकारी जुटाना, निगरानी रखना और ट्रैकिंग करना शामिल था। पंजाब पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए विदेश मंत्रालय और अन्य सभी केंद्रीय एजेंसियों का आभार व्यक्त किया है।

पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने, संगठित अपराध को रोकने और पूरे राज्य में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आरोपी की पूछताछ के आधार पर, पुलिस वर्तमान में अमृतसर और तरन तारन जिलों में छापेमारी कर रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों का पर्दाफाश हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें