फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए 29.5 करोड़ रुपये मंजूर, बेड़े में शामिल होंगी इसुजू और स्कार्पियो कारें

Tue, 13 Jun 2023 10:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सड़क सुरक्षा फोर्स हमेशा सड़कों पर तैनात रहेगी। फोर्स के लिए जो गाड़ियां खरीदी जाएंगी उनमें अत्याधुनिक 116 इसुजू और 28 स्कार्पियो शामिल होंगी। इसे पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मंजूरी दी। जल्दी ही इनके लिए खरीद की प्रक्रिया जाएगी।
विज्ञापन
Road Safety - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सड़क हादसों को रोकने के लिए गठित की जाने वाली सड़क सुरक्षा फोर्स जल्दी साकार रूप ले लेगी। सरकार ने फोर्स के लिए 29.5 करोड़ की राशि मंजूर की है। इस पैसे से जहां फोर्स के लिए 144 अति आधुनिक वाहन खरीदे जाएंगे, साथ ही फोर्स की स्पेशल यूनिफार्म से लेकर अन्य सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को उम्मीद है कि इस फोर्स के गठित होने के बाद सूबे की सड़कों पर सफर सुरक्षित हो जाएगा। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए एडीजीपी ट्रैफिक अमरदीप सिंह राय को नोडल आफिसर तैनात किया गया है। वह सारे प्रोजेक्ट की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें: गाड़ी से भी महंगे बिके VIP नंबर: BJP नेता ने छह लाख 11 हजार रुपये में लिया 2222, जानिए कितने में बिका 7777
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा फोर्स हमेशा सड़कों पर तैनात रहेगी। फोर्स के लिए जो गाड़ियां खरीदी जाएंगी उनमें अत्याधुनिक 116 इसुजू और 28 स्कार्पियो शामिल होंगी। इसे पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मंजूरी दी। जल्दी ही इनके लिए खरीद की प्रक्रिया जाएगी। यह फोर्स सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी। कनाडा समेत कई देशों के मॉडलों पर स्टडी की जा रही है। इस फोर्स को गठित करने के पीछे कोशिश यही है कि रोजाना सड़क हादसों में जान गंवाने लोगों की संख्या कम करना है। साथ ही थानों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ानी है।

ड्रेस पर लगा होगा वेब कैमरा, लाइसेंस भी रहेगा अलग
सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए स्पेशल ड्रेस डिजाइन की गई है। ड्रेस की कई खूबियां होंगी। इसमें कैमरा लगा होगा जिससे हर एक्टिविटी नोट की जाएगी। इसके अलावा एल्कोमीटर भी पुलिस जवान के पास रहेगा। वहीं, आने वाले समय में ड्राइविंग लाइसेंस में बदलाव किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस में प्वाइंट होंगे। जैसे ही व्यक्ति नियम तोड़ेगा तो उसके प्वाइंट खत्म होते जाएंगी। जब कोई व्यक्ति पांच में से तीन प्वाइंट गंवा देगा तो फिर उसका लाइसेंस रद्द हो जाएगा। इसके बाद नए सिरे से व्यक्ति को लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। जो कि काफी जटिल प्रक्रिया रहेगी। पुलिस को उम्मीद है कि ऐसा होने से लोग ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ेंगे।
विज्ञापन


हर साल फोर्स को मिलेंगे जवान
पंजाब पुलिस को अब हर साल जवान मिलेंगे। यूपीएसई की तर्ज पर हर साल पुलिस में मुलाजिमों की भर्ती होगी हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 इंस्पेक्टर पद पर भर्ती प्रक्रिया चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक इंस्पेक्टर के 1800 पदों के लिए इस बार 3.5 लाख आवेदन और 300 सब इंस्पेक्टर पद के लिए 60 हजार आवेदन आए हैं। आने वाले दिनों में फिजिकल टेस्ट होगा। इससे पुलिस को जवाब मिलेंगे, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें