एमएसपी पर सूरजमुखी की खरीद और किसानों की रिहाई को लेकर सरकार और किसानों के बीच वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने हाईवे जाम का फैसला लिया था। किसानों ने रात बिस्तर हाईवे पर लगाए और सो गए। सुबह होते ही फिर किसान अपने नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए।
सूरजमुखी के बीज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान एक बार फिर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विरोध स्थल पर इकट्ठा हुए और धरने पर बैठ गए। रातभर किसान नेताओं का पड़ाव नेशनल हाईवे पर रहा। फिलहाल सरकार और किसानों के बीच कोई वार्ता नहीं हो पाई। किसानों के अनुसार फैसला संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लिया जाएगा। सरकार को सुबह 10 बजे तक अल्टीमेटम दिया गया है।