फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामाः शहीदों के परिजनों की मदद के लिए आगे आए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी, देंगे इतना वेतन

Tue, 19 Feb 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी पुलवामा हमले के शहीदों के आश्रितों को एक दिन का वेतन देंगे। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने यह निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार व परिवहन विभाग इससे भी ज्यादा कोई सहायता करने के आदेश जारी करेगा तो कर्मचारी उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन एक दिन का वेतन देने का पत्र जल्दी ही परिवहन विभाग के महानिदेशक आरसी बिढान को सौंपेगा। 

विज्ञापन


ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, महासचिव बलवान सिंह दोदवा, वरिष्ठ उप-प्रधान सुरेश लाठर, उप महासचिव मायाराम उनियाल, कैशियर विनोद शर्मा, ऑडिटर पवन शांभली व मुख्य सलाहकार रमेश सैणी ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए देश के 40 सपूतों को हरियाणा रोडवेज के सभी कर्मचारी व अधिकारियों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

केंद्र सरकार आतंकवादियों व पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि शहीद हुए जवानों की आत्मा को शांति मिल सके। रोडवेज का प्रत्येक कर्मचारी इस संकट की घड़ी में देश व शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
विज्ञापन


बातचीत से खत्म कराएं कर्मचारियों का आंदोलन
हरिनारायण शर्मा व बलवान दोदवा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 5 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इससे सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से प्रभावित हो रही हैं। 

आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सरकार  बातचीत के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान करे। टर्मिनेशन नोटिस जारी करने से आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन एनएचएम के कर्मचारियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें