फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान- मैं एक फौजी हूं, सेना की पेचीदगियां नहीं समझते नवजोत सिद्धू

Tue, 19 Feb 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद निकायमंत्री नवजोत सिद्धू के बयान पर हुए विवाद के बाद आखिरकार सोमवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के संबंध में अपना रुख स्पष्ट करना सिद्धू पर निर्भर करता है। सभी को अपने मन के विचार प्रकट करने का अधिकार है। साथ ही उन्होंने बजट से पहले सदन की कार्यवाही में विघ्न डालने के लिए शिअद की आलोचना की।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सिद्धू एक क्रिकेटर हैं और मैं एक फौजी हूं। हम दोनों का चीजों को लेकर नजरिया अलग-अलग है। सिद्धू को लाजिमी तौर पर महसूस करना चाहिए कि उन्होंने पाक का दौरा कर ठीक नहीं किया। सिद्धू सेना की पेचीदगियां नहीं समझते और संभावित तौर पर उन्होंने मित्रता के मनोरथ से यह प्रतिक्रिया दी है। 

उनका इरादा राष्ट्र विरोधी नहीं है और वह इसे समझ गए होंगे। सीएम ने कहा कि बजट पेश करना अहम होता है, हर साल लोग उसका उत्सुकता से इंतजार करते हैं। अकालियों का मकसद सिद्धू को निशाना बना कर इससे ध्यान हटाना था। उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि ऐसे गैर-लोकतांत्रिक व्यवहार से सदन की मर्यादा न घटाएं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रति दरियादिली दिखाने वाले सिद्धू को करेंगे अलग-थलग : विज
हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति दरियादिली दिखाने वाले पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को देश की जनता अलग-थलग कर देगी। विज ने कहा कि पुलवामा घटना के बाद जहां पूरा देश एकजुटता के सूत्र में बंधा हैं, वहीं पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आज भी पाकिस्तान के लिए विनम्रता दिखा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और उनके कहे शब्दों पर विश्वास कर रही है। देश की जनता जानती है कि मोदी जो कहते है वह करके दिखाते हैं, ऐसे में सिद्धू द्वारा इस घटना को हलके में लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें