पुडा मुलाजिम सोमवार को भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान किसी भी मुलाजिम ने ऑफिस में काम नहीं किया। सभी मुलाजिम धरनास्थल पर जुटे रहे।
हड़ताल के कारण अपने कामों से पुडा ऑफिस लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। पुडा मुलाजिमों की भूख हड़ताल सोमवार को 34वें दिन में प्रवेश कर गई।
इस दौरान पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें चरन सिंह, जसविंदर सिंह, सुकेश कुमार, बरजिंदर सिंह व बहादुर सिंह शमिल थे।
दोपहर में मुलाजिमों ने पुडा मैनेजमेंट के खिलाफ गेट रैली। मुलाजिमों ने सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।
पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी के कोऑर्डिनेटर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि अगर मैनेजमेंट ने जल्दी मांगों को पूरा नहीं किया, तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
जरूरत पड़ी तो अधिकारियों के घरों के बाहर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। नौ जनवरी को मुलाजिमों द्वारा राज्यस्तरीय रोष रैली की जाएगी।
इस दिन सरकारी गाड़ियों का चक्का जाम किया जाएगा। कोई भी गाड़ी अधिकारियों को लेने उनके घर नहीं जाएगी और न ही घर छोड़ने जाएगी। अगर कोई अफसर ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए मजबूर करता है, तो मुलाजिमों द्वारा गाड़ी को नुकसान पहुंचाया जाएगा।