कहने को इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। रोजाना 19 फ्लाइट्स पर 2000 लोगों का आवागमन होता है और यहां पर एक भी एटीएम नहीं है। है न चौंकाने वाली बात।
एटीएम न होने के कारण यहां आने वाले लोगों को समस्या हो रही है। कई बार तो यहां पर यात्रियों की पैसे एटीएम के देने के चक्कर में गाड़ी भी छूट गई है।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 939 करोड़ की लगात से बनाया गया है। इससे यात्रियों की समस्या कहीं पर भी कम नहीं हो रही है। इस बाबत एयरपोर्ट के आलाधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से यहां पर एटीएम नहीं लगाया गया है।
देश के अन्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई सहित अन्य जगहों पर यह सुविधा उपलब्ध है। चंडीगढ़ के पुराने एयरपोर्ट पर भी एटीएम की सुविधा थी। लेकिन अभी तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह सुविधा नहीं दी गई है।
इस बारे में दिल्ली से आए रतनदीप सिंह ने बताया कि यहां पर इस तरह की सुविधा नहीं होने से दिक्कत है। यहां पर पांच किलोमीटर के एरिया में एटीएम नहीं है।
इससे काफी समस्या हो रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि जल्द ही यहां पर एटीएम की व्यवस्था को शुरू किया जाएगा।