चंडीगढ़। पीजीजीसी-46 में पंजाब यूनिवर्सिटी यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल के तीसरे दिन जोन-ए ने अपने पेशकारी दी। इस बार चार दिवसीय फेस्टिवल का विषय प्रकृति का प्रेम और सम्मान है।
प्रतिभागियों ने गीत, कविश्री, वार गायन, काली गायन, एकल अभिनय, हिस्टोरिक्स, माइम और मिमिक्री के जरिए समाज की कुरीतियों पर कटाक्ष किया। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, फोटोग्राफी, कोलॉज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, कार्टूनिंग, स्टिल लाइफ, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग, इंस्टालेशन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।